Breaking News

ब्रज की रसोई ने लॉकडाउन से आज तक नहीं तोड़ी जरूरतमंदों की आस

– प्रभु इच्छानुसार होता है सारा कार्य, हमलोग तो मा़त्र निमित्त हैं: विपिन शर्मा, संस्थापक, इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 21 अप्रैल। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ब्रज की रसोई जरूरतमंदों को भोजन के साथ गरीब बच्चों की शिक्षा की कुछ जिम्मेदारियों को भी निभाती है अगर किसी को इस संस्था के साथ जुड़ना हो तो वो जुड़ सकता है गरीब बच्चों के लिए कुछ करना चाहता है तो संस्था की मदद करें, इसको बढ़ने में सब का साथ जरूरी है। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने बताया कि आशियाना क्षेत्र में हमारी इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ब्रज की रसोई के नाम से है जिसमे हम लोग जरूरतमंद बच्चों को लगातार प्रत्येक रविवार को पोस्टिक भोजन कराकर उनमें शिक्षा की अलख जगाने का भी प्रयास करते हैं।
निराश्रित, अकिंचन, असहाय बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था करने वाली इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ने लॉकडाउन के दौरान भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाई थी। आशियाना क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र व गांवों तक में जाकर जरूरतमंदों तक भोजन व राशनकिट पहुंचाती थी संस्था। संरक्षक अनिल शुक्ला ने बताया कि संस्था ऐसी ऐसी जगहों पर भी भोजन बांटती थी। जहां पर जरूरतमंद या प्रवासी कामगार ठहरे हुए होते थे। इस मिशन में उनके साथ संस्था के सभी सदस्य शामिल रहे।
अनाथ बच्चों व विधवाओं के लिए काम करेगी महिला विंग:
इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के सक्रिय सदस्य रजनीश मिश्रा ने कहा कि संस्था विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए भी काम करना चाहती है। संस्था द्वारा इसके लिए महिला विग गठित की जाएगी। जो अनाथ बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएगी। वहीं विधवा महिलाओं की पेंशन में बढ़ोतरी करने के लिए आवाज बुलंद की जाएगी और सरकार से डीसी रेट के हिसाब से पेंशन की मांग की जाएगी।
आज के इस कार्यक्रम में शामिल अनिल शुक्ला, प्रेम आनंद श्रीवास्तव, आदित्य गुप्ता, संजीव मिश्रा, गगन शर्मा, रवि अवस्थी, अविनाश मिश्रा, राम मिलन, संजय श्रीवास्तव, गौरव शर्मा, आशिम रॉय, देवांश रस्तोगी, रंजना मिश्रा, पूनम रस्तोगी, अनीता सिंह, श्रुति अवस्थी सहित सभी समाजसेवी सज्जनों का इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Check Also

डाक्टर संजय कुमार निषाद ने बताये 7 राजनीतिक गुरुओं की विचारधारा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES