Breaking News

NUJI: उत्तर प्रदेश पदाधिकारी घोषित, वीरेंद्र सक्सेना अध्यक्ष सतोष महामंत्री तो अनुपम कोषाध्यक्ष मनोनीत

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
जयपुर 26 अगस्त। जयपुर में 26.27 अगस्त को हो रहे नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिट्स ‘इंडिया’ के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य शुभारम्भ शनिवार को निम्स यूनिवर्सिटी में हुआ। इस दौरान NUJI उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एवं वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सक्सेना को मनोनीत किया गया है। प्रतापगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार संतोष भगवन को महामंत्री और लखनऊ के अनुपम चौहान के नाम की घोषणा कोषाध्यक्ष पद के लिए की गई।
राष्ट्रीय अधिवेशन के मंच से NUJI के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने यह घोषणा करते हुए लखनऊ निवासी एवं उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त रह चुके वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सक्सेना को NUJI उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष, प्रतापगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार संतोष भगवन को प्रदेश महामंत्री तथा लखनऊ के जाने.माने पत्रकार अनुपम चौहान को प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। इस घोषणा पर पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अधिवेशन में उपस्थित उत्तर प्रदेश के 100 से अधिक प्रतिनिधियों की करतल ध्वनि ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। उत्तर प्रदेश के पत्रकारों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Check Also

PRASHAD योजना से तीर्थ स्थलों का विकास, धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गुवाहाटी। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *