Breaking News

रोहितास सिंह (तूफानी) बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

– क्षत्रिय समाज और उद्योग जगत में सक्रिय योगदान के लिए मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
रायबरेली। जनपद रायबरेली निवासी एवं यू.पी.आई.ए. (UPIA) के अध्यक्ष श्री रोहितास सिंह (तूफानी) को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (1897 ई.) — अवध/उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से किया गया है।
रोहितास सिंह का क्षत्रिय समाज के उत्थान में लंबे समय से सराहनीय योगदान रहा है। वे वर्षों से समाजहित में सक्रिय हैं और सामाजिक, आर्थिक तथा संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सशक्त भूमिका रही है। उनके कार्यों से न केवल क्षत्रिय समाज को नई दिशा मिली है, बल्कि युवा वर्ग को भी प्रेरणा प्राप्त हुई है।
इसके अतिरिक्त, श्री सिंह प्रदेश के उद्योग जगत में भी एक प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। व्यापार, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विकास में उनकी अग्रणी भागीदारी रही है। महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि श्री सिंह के अनुभव एवं नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज को और अधिक संगठित किया जा सकेगा। समाज के विभिन्न वर्गों से उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां मिल रही हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *