Breaking News

भाजपा युवाओं और छात्रों को जोड़ेगी ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ अभियान से

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए युवाओं और छात्रों को जोड़ने की योजना बना रही है। इसके तहत विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है लोकतंत्र को बार-बार होने वाले चुनावों और राजनीतिक अस्थिरता से मुक्त करने का। एक राष्ट्र-एक चुनाव से आर्थिक नीतियों में निरंतरता आएगी और रोजगार तथा व्यापार को गति मिलेगी।
बैठक में प्रदेश के सह संयोजक एमएलसी अनूप गुप्ता और मंत्री शिव भूषण सिंह ने भी भाग लिया। बैठक में छात्रों के साथ-साथ व्यापारियों को अभियान से जोड़ने की रणनीति बनाई गई। इससे पहले आयोजित कार्यक्रमों को समाज के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हुआ है।
राजधानी में अगस्त के अंतिम सप्ताह में राज्य स्तरीय छात्र नेता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रीय स्तर पर भी सम्मेलन होंगे। काशी और गोरखपुर क्षेत्र में 2 या 3 सितंबर को, पश्चिम और ब्रज क्षेत्र में 4 या 5 सितंबर को, और कानपुर व अवध क्षेत्र में 6 या 7 सितंबर को छात्र नेता सम्मेलन होंगे।
इसके अलावा 10 से 30 सितंबर तक सभी महानगरों में युवाओं के लिए यूथ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के जरिए भाजपा प्रदेश में युवाओं और छात्रों को जोड़कर जनता में जागरूकता बढ़ाने और ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के समर्थन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।

Check Also

एसटीएफ जांच में KGMU के प्रोफेसरों की भूमिका पर सवाल, कार्रवाई के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कथित धर्मांतरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *