Breaking News

प्रशासन ने रोका लेकिन भगवान् ने परिक्रमा स्वीकार कर ली

ज्योतिर्मठ की जलेगी ज्योति : शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्

वेब वार्ता ( न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 

वाराणसी। ज्ञानवापी मन्दिर के पक्ष में फैसला आने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती 1008 ने कहा कि प्रशासन ने मूल विश्वनाथ की परिक्रमा को रोक दिया लेकिन भगवान् विश्वनाथ ने हमारी परिक्रमा को स्वीकार कर लिया। आज न्यायालय में विश्वनाथ मन्दिर के पक्ष में आया फैसला समस्त सनातनधर्मियों की जीत है। हम समस्त सनातनधर्मियों को इसके निमित्त बधाई देते हैं। शङ्कराचार्य ने कहा कि अब मूल विश्वनाथ को लोहे के अवरोध से मुक्त किया जाएगा। व्यास जी का कमरा भी खुलेगा जिसमे ज्योतिर्मठ की ज्योति प्रज्ज्वलित रहती थी। अब पुनः ज्योतिर्मठ की ज्योति प्रज्ज्वलित होगी।

Check Also

श्रावण के प्रथम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद इंतजाम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। श्रावण माह 2026 के प्रथम दिवस पर बाबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES