Breaking News

पीडीए पखवाड़े में जूही सिंह ने एकता का संदेश दिया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ। पिछडा वर्ग, दलित एवं अल्पसंख्यक मुस्लिम को सपा के लिये एकजुट करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी द्वारा बुधवार को मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के वाजिदनगर गांव की पुलिया पर पीडीए पखवाड़े का आयोजन किया गया। वरिष्ठ सपा कार्यकर्ता बाबूलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को पार्टी के पार्टी नेताओं ने सम्बोधित किया।
महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि शोषित, वंचित, प्रताड़ित लोगों को उनका हक अधिकार दिलाने और सभी वर्गों के लोगों को एकजुट कर पीडीए एक मजबूत समूह बन रहा है। जो आगामी चुनावों में अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेगा। महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रिंकी सिंह ने कहा कि सभी वर्गों के साथ मिलकर पीडीए एक मजबूत ताकत बनेगा। जो सभी वर्ग एवं सभी जातियों के लोगों के हाथों को मजबूत करते हुए उनके हितों की रक्षा करेगा। कार्यक्रम को महिला सभा की बन्दना चतुर्वेदी, सुनीता मिश्रा, शम्मी बोहरा समेत पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोनू कनौजिया, राजबाला रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामगोपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव गुड्डू, पन्ना लाल रावत, पू0 जि0पं0स0 सोनीष मौर्य, श्यान अख्तर अल्वी, जिशान वली, वसी अहमद, चौधरी मुल्तान सिंह आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोग मौजूद उपस्थित रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES