Breaking News

S.R.G.I में जूनियर एथलेटिक्स मीट 

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ। बख्शी तालाब स्थित एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में लखनऊ जिला, जूनियर एथलेटिक्स मीट, 2024 का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ जिले के अंडर 14 और अंडर 16 लेवल के छात्रों ने अलग-अलग स्कूल से भाग लिया। इसमें विभिन्न प्रकार के एथलेटिक्स खेल शामिल थे जैसे: जैवेलिन थ्रो, रेस 600मी, रेस 60मी, रेस 1600मी, रेस 80मी, लॉन्ग जंप, डिस्कस थ्रो, शॉटपट, आदि। इन खेलों का आयोजन एस आर इंस्टीट्यूट स्टेडियम में किया गया। इसमें लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन से आए हुए लोगों में सुमति कल्पना सिंह (चेयरपर्सन), सत्येन्द्र सिंह (कनवीनर), सुमति वंदना वर्मा, शुशिल कुमार खरे, डी.के. साही, रुद्र प्रकाश पाण्डेय और डॉ. अजय सिंह शामिल थे। मुख्य अतिथि के अध्याग्रहण में एसआर ग्रुप के चेयरमैन, एमएलसी पवन सिंह चौहान और उपाध्यक्ष पीयूष सिंह चौहान भी शामिल थे। लखनऊ के अलग-अलग स्कूल से आए सभी छात्रों ने सभी खेलों में भाग लिया।
एसआर ग्रुप के चेयरमैन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल और खेलों का भी महत्व है, जीवन में डिसिप्लिन आता है और मानव शरीर स्वस्थ और फिट रहता है। इस मौके पर, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने सभी आगंतुकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसआर ग्रुप के वाइस चेयरमैन, पियूष सिंह चौहान जी ने सभी छात्रों को मेडल दिए और खेलों के लाभों का महत्व बताया कि ये लोगों को नियमित खेलने से चरित्र के विकास में बल मिलता है। इस कार्यक्रम को नेतृत्व करने में एसआर ग्रुप के स्पोर्ट्स कोच संजय यादव और साथ ही शिव सिंह ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |

Check Also

लूट, हत्या व नगर निगम लाइसेंस शुल्क के विरोध पर सड़कों पर निकले सर्राफा व्ययवसाई

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष एवं ऑल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES