Breaking News

NER : नुक्कड़ नाटक द्वारा रेलवे फाटक पर जागरूक रहना सिखाया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
गोरखपुर/खलीलाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में आज वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डा0 शिल्पी कन्नौजिया के निर्देशन मंे स्टेशन मैनेजर/ गोरखपुर एवं संरक्षा सलाहकार/ लोको की उपस्थिति में गोरखपुर जं0 स्टेशन तथा खलीलाबाद रेलवे निकट समपार सं0 179 स्पेशल पर नुक्कड नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे समपार के प्रयोग को लेकर संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर सड़क उपयोगकर्ताओं को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पार न करने, रेलवे क्रासिंग बन्द होने के उपरांत रेलवे गेटमैन पर समपार खोलने हेतु अनाधिकृत दबाव नही डालने, मवेशियों को रेलवे ट्रैक के नजदीक न चरानेे, रेलवे फाटको पर सावधानी बरतने के साथ-साथ रेलवे ट्रैक एवं विद्युतकर्षण पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के संबंध में लगभग 450 को जानकारी प्रदान की गई।

Check Also

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारअयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES