Breaking News

मायावती ने किया एलान, अकेले लड़ेंगी विधानसभा उपचुनाव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने अपनी चुनावी रणनीति का खुलासा किया। मायावती ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अकेले अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी दी और कहा कि बीएसपी पूरी तैयारी और मजबूत दावेदारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
मायावती ने यह भी बताया कि पार्टी उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में भी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अपने अनुयायियों से अपील की कि वे पूरी तरह से बीएसपी से जुड़े रहें और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर आधारित संघर्ष को आगे बढ़ाएं।
उत्तर प्रदेश में जिन 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे, उनमें सीसामऊ (कानपुर), करहल (मैनपुरी), कटहरी (अम्बेडकर नगर), मंझवां (मिर्जापुर), गाजियाबाद सदर, खैर (अलीगढ़), कुंदरकी (मुरादाबाद), फुल (गाजीपुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) शामिल हैं।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES