Breaking News

मध्य प्रदेश के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से किया शिष्टाचार भेंट

– राज्यपाल ने मीडिया प्रतिनिधिमंडल को हमारा राजभवन नामक पुस्तक भेंट की
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। मध्य प्रदेश राज्य से 13 सदस्यीय एक मीडिया प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) लखनऊ और भोपाल के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश की संस्कृति, स्वच्छता प्रयासों और विकास परियोजनाओं का अध्ययन करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के दौरे पर आया हुआ है। इस दौरान दल ने आज कई महत्वपूर्ण स्थलों जैसे आरडीएसओ, यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का दौरा किया और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की।
   मीडिया दल ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने प्रदेश में चल रहे विकास परियोजनाओं, स्वच्छता अभियानों और महिलाओं तथा बच्चों के कल्याण के लिए की जा रही पहलों के बारे में जानकारी साझा की। पत्रकारों ने राज्यपाल से प्रदेश की विशेष पहलों के बारे में भी चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल ने मीडिया प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को हमारा राजभवन नामक पुस्तक भेंट कर अनुग्रहित किया।
     पत्रकारों के दल ने लखनऊ मेट्रो का भी दौरा किया और यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने मेट्रो संचालन, सुरक्षा उपायों और इसके आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी दी। पत्रकारों को मेट्रो के संचालन से जुड़े तकनीकी पहलुओं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से बताया गया। मेट्रो के ऑपरेटिंग कंट्रोल सिस्टम और सुरक्षा प्रणाली की जानकारी प्राप्त करने के बाद दल ने लखनऊ मेट्रो के विकास को सराहा।
पत्र सूचना कार्यालय और केंद्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक मनोज कुमार वर्मा और संयुक्त निदेशक दिलीप कुमार शुक्ल के नेतृत्व में यह दल कल अयोध्या का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लेगा।

Check Also

अनुपम मिश्रा बने रालोद उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मिलेगी नई धार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने उत्तर प्रदेश में संगठन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES