Breaking News

आधुनिक उपकरण दृष्टि बाधितों के जीवन को सहज बनाएगा- शुभम जैन

– दृष्टि बाधितों का जीवन आसान बनाने हेतु दो दिवसीय प्रदर्शनी का समापन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। जयति भारतम तथा इनेबल इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से बालाजी लॉन जानकीपुरम में दृष्टि बाधितों के लिए आयोजित प्रदर्शनी के समापन सत्र में शुभम जैन, उप-निदेशक, डायरेक्टर ऑफ़ इंडस्ट्रीज ने कहा-“आधुनिक उपकरण दृष्टि बाधितों के जीवन को सहज और स्वतंत्र बनाएगा।”
इस अवसर पर जयति भारतम् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रेनू अग्निहोत्री ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी हितधारकों को एकजुट करना तथा शिक्षाविद, नीति निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ, दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थी एवं स्वयंसेवी सामुदायिक सहयोगियों को एक मंच पर लाना है।”
संस्था की सचिव रंजना अग्निहोत्री ने बताया जब स्टेकहोल्डर, छात्र और सहयोगी एक साथ आते हैं, तो हम ऐसी बाधाओं को दूर कर सकते हैं जो पहले दुर्गम लगती थीं।” कार्यक्रम में प्रदेश के दिव्यांगजन, उनके अभिभावक, अभिलाषा अग्निहोत्री (समन्वयक), रंजना अग्निहोत्री, मि. समीर (इनेबल इंडिया) के साथ विशेष शिक्षक मुकेश कुमार, प्रभाकर सिंह, सुधीर, शिवांक, आरती, मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी एवं सह-मीडिया प्रभारी वास्को आदि उपस्थित रहे।

Check Also

भगवान झूलेलाल जी की जयंती की तैयारियों में जुटा सिंधी समाज

– सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में शोभा यात्रा पर होगी फूलों की वर्षा 200 जगहों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES