Breaking News

राहुल से मुलाकात और स्वामी का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
दिल्ली। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपनी पार्टी को INDIA गठबंधन में शामिल करने की घोषणा की। शनिवार को हुई मुलाकात के बाद मौर्य ने कहा कि बैठक में गठबंधन में शामिल होने को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा बनने जा रही है।
मौर्य ने कहा कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस पर बाद में गठबंधन के स्तर पर बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य भाजपा को हटाने और संविधान की रक्षा करने के मुद्दे पर आगे बढ़ना होगा।
मौर्य के मुताबिक, राहुल गांधी जिस तरह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं, उसी तरह अपनी जनता पार्टी भी उत्तर प्रदेश में इन वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा के आधार पर उनकी पार्टी गठबंधन का हिस्सा बनकर आगामी चुनावी मैदान में उतरेगी।
मौर्य की घोषणा ऐसे समय हुई है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी तैयारियां तेज कर रहे हैं। इससे पहले भी मौर्य INDIA गठबंधन में शामिल होने की संभावना के संकेत दे चुके थे।

Check Also

चलती बस में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में चलती बस में नाबालिग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES