Breaking News

योगी सरकार की पहल से यूपी बनेगा देश का बड़ा टेक्सटाइल हब

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख वस्त्र एवं परिधान उद्योग केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में योगी सरकार 8 और 9 सितंबर को लखनऊ में यू.पी. टेक्स-2026 का आयोजन करेगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस दौरान वह वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र के प्रमुख उद्यमियों के साथ उच्चस्तरीय संवाद कर निवेश, रोजगार और निर्यात बढ़ाने की संभावनाओं पर मंथन करेंगे।
कार्यक्रम में ‘यू.पी. टेक्स मित्र’ पोर्टल, हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना तथा उत्तर प्रदेश वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना का शुभारंभ प्रस्तावित है। साथ ही निवेश से जुड़े पत्रों और समझौतों का आदान-प्रदान तथा चेक वितरण भी होगा।
यू.पी. टेक्स-2026 में उद्योग जगत, निवेशकों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर वस्त्र क्षेत्र में निवेश, उत्पादन, निर्यात, तकनीकी वस्त्र और आधुनिक परिधान उद्योग के विस्तार पर चर्चा होगी। पीएम मित्र और संत कबीर टेक्सटाइल पार्क को वैश्विक विनिर्माण एवं निवेश केंद्र के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा। फाइबर से लेकर परिधान और तकनीकी वस्त्र तक पूरी मूल्य श्रृंखला विकसित करने की रणनीति पर विचार होगा।
आयोजन में होम टेक्सटाइल, परिधान, खेल वस्त्र, रक्षा एवं सुरक्षात्मक वस्त्र और हस्तशिल्प के निर्यात पर भी सत्र होंगे। बेड लिनेन, तौलिया, कालीन, गलीचे और फर्निशिंग जैसे उत्पादों के लिए यूपी को वैश्विक आपूर्ति केंद्र बनाने पर मंथन किया जाएगा। छोटे परिधान उद्योगों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल उत्पादन प्रणाली से जोड़ने की योजना भी चर्चा में रहेगी। वस्त्र उद्योग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऑटोमेशन और डिजिटलीकरण की संभावनाओं पर सीआईटीआई-एनआईटीआरए की संयुक्त अध्ययन रिपोर्ट जारी होगी। सरकार का लक्ष्य निवेश के साथ रोजगार, एमएसएमई एकीकरण, कौशल विकास, तकनीकी हस्तांतरण और निर्यात को बढ़ावा देकर उत्तर प्रदेश को वैश्विक टेक्सटाइल आपूर्ति श्रृंखला में प्रमुख स्थान दिलाना है।

Check Also

KGMU नर्सिंग भर्ती की STF जांच तेज, कई अफसरों से पूछताछ की तैयारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। केजीएमयू में वर्ष 2023 में हुई नर्सिंग ऑफिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES