Breaking News

सपा सरकार बनी तो सम्राट अशोक जयंती पर होगी सरकारी छुट्टी: अखिलेश

– अगर कभी मां गंगा बुलाएं तो गंगा एक्सप्रेसवे से मत जाना : अखिलेश
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, सांप्रदायिकता और सरकारी संपत्तियों के निजीकरण को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर सम्राट अशोक की जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाएगा। साथ ही लखनऊ में प्रस्तावित रिवर फ्रंट पर बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही।
मस्जिद गिराए जाने के मामले पर अखिलेश यादव ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जैसी न्यायिक संस्थाएं हैं और कानूनी प्रक्रिया से न्याय मिल सकता है तो कुछ घंटों में कार्रवाई करने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने इसे सोची-समझी साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश का माहौल सांप्रदायिक बनाया जा रहा है।
सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार के पास महंगाई और बेरोजगारी का जवाब नहीं है, इसलिए दूसरे मुद्दों को हवा दी जा रही है। सरकारी संपत्तियों के निजीकरण को लेकर उन्होंने तंज कसा कि सरकार ‘कंगाल’ हो चुकी है, इसलिए सरकारी चीजें बेची जा रही हैं।
पेट्रोल में एथनॉल मिलाने को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि इससे वाहनों को नुकसान हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने जरूरी दवाओं की उपलब्धता पर सवाल उठाए। स्कूलों को बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति देखने पहुंचे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। AI से बनाए जा रहे कथित नकारात्मक वीडियो पर अखिलेश ने कहा कि सरकारी धन का इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ प्रचार में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ AI वीडियो बनाए जाएंगे तो सपा भी उसका जवाब देगी।
अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना की मांग दोहराते हुए आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की बात कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए उन्होंने मोबाइल पकड़ने के तरीके को लेकर भी टिप्पणी की। गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर भी उन्होंने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है।

Check Also

KGMU नर्सिंग भर्ती की STF जांच तेज, कई अफसरों से पूछताछ की तैयारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। केजीएमयू में वर्ष 2023 में हुई नर्सिंग ऑफिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES