Breaking News

उपमुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के निस्तारण पर बल दिया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
कौशाम्बी 9 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को मॉ शीतला देवी अतिथि गृह, संयारा, कौशाम्बी में जनपद के प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ग्राम विकास अधिकारी, सचिव ग्राम पंचायत, लेखपाल एवं पुलिस आदि की टीम बनाकर छोटी-छोटी समस्याओं के प्रार्थना पत्रों को अभियान चलाकर निस्तारित किया जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी प्रर्थना पत्र/समस्या लम्बित न रहने पाये। उन्होनें कहा कि जनहित के कार्यो को प्राथमिकता दिया जाय। उन्होनें कहा कि दैवीय आपदा एवं चिकित्सा आर्थिक सहायता से सम्बन्धित सभी आवेदन- पत्रों को 03 दिन के अन्दर निस्तारित कर दिया जाय तथा विकासपूरक परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण कराया जाय।
उप मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में डेंगूॅ बीमारी न फैलने पाये, इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक सभी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होनें मॉ शीतलाधाम के आस-पास की सड़कों को ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होनें सभी पात्र लोगों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं- दिव्यांग, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, राशन कार्ड तथा आयुष्मान भारत योजना सहित आदि सभी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी जिम्मेदारी पूर्वक कार्यो का निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापवाही न बरती जाय।
इस अवसर पर विधायकगण लालबहादुर, संजय गुप्ता व शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, श्रीमती अनीता त्रिपाठी तथा जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *