Breaking News

उजरियॉंव में शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

– प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (यूएचटीसी) उजरियॉंव का भव्य उद्घाटन सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के निदेशक प्रो. (डॉ.) सी.एम. सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र की स्थापना शहरी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल स्थानीय आबादी को लाभ मिलेगा, बल्कि चिकित्सा विद्यार्थियों के सामुदायिक प्रशिक्षण को भी मजबूती मिलेगी।
यूएचटीसी इंचार्ज, प्रो. जूनियर ग्रेड डॉ. रश्मि कुमारी ने केंद्र की योजनाओं और आगामी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि केंद्र मातृ-शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों और सामुदायिक सर्वेक्षण को प्राथमिकता देगा। समुदाय चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) एस.डी. कंडपाल ने कहा कि यूएचटीसी उजरियॉंव अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और शहरी स्वास्थ्य मॉडल के रूप में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
पीएचसी उजरियॉंव की मेडिकल ऑफिसर डॉ. पद्मजा ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने केंद्र का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों को सुलभ व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई। समारोह में संस्थान के शिक्षक, स्टाफ और बड़ी संख्या में समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Check Also

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी छेदी लाल गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। थाना महानगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES