Breaking News

मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने हेतु 67 सेक्टर ऑफिसर तैनात, डीएम विशाख ने किया औचक निरीक्षण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ।  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी और समयबद्ध बनाने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में बीएलओ के कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 67 सेक्टर ऑफिसरों की तैनाती की जानकारी दी गई। निर्देशित किया गया कि सभी सेक्टर ऑफिसर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के आदेशों के अनुसार कलेक्शन और डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में बीएलओ की सहायता के लिए पार्षद, टैक्स कलेक्टर, लेखपाल, कोटेदार और बीएलए को भी लगाया गया है, जो गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रह और डिजिटाइजेशन में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर दो से तीन सुपरवाइजर पर एक सेक्टर ऑफिसर तैनात किया गया है, जो कार्यों की गति सुनिश्चित करेंगे।
बैठक के बाद डीएम ने विधानसभा-170 सरोजनीनगर क्षेत्र के कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। राजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय और आशियाना स्थित विभिन्न विद्यालयों में बूथ 95 से 105 तथा 351 से 357 तक का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। बीएलओ ने बताया कि मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना प्रपत्रों का संग्रह और डिजिटाइजेशन कार्य समानांतर रूप से चल रहा है।
जिलाधिकारी ने बीएलओ को मतदाताओं की शंकाओं का तत्काल समाधान करने और फील्ड में सप्लाई इंस्पेक्टर, एडीओ पंचायत तथा कोटेदार को सक्रिय रूप से लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने गणना प्रपत्र जल्द जमा करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य समय पर पूर्ण हो सके।

Check Also

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत जल्द होगी ध्वस्त, एलडीए के अल्टीमेटम के बचे पांच दिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES