Breaking News

12 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई, उसके नेटवर्क का खात्मा कर दूंगा : स्योहारा चेयरमैन का वायरल वीडियो

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ/ बिजनौर। स्योहारा पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी के वीडियो में नगर के विकास पर चर्चा की गई। वहीं महाराष्ट्र के बाबा सिद्दीकी की हत्या पर गहरे दुख का इजहार किया। फैसल वारसी ने अपनी फेसबुक आईडी पर लाइव आकर लॉरेंस बिश्नोई के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि यदि सरकार उन्हें मौका दे तो वे 12 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई और उसके नेटवर्क को नेस्तानाबूद कर देंगे।
बताते चलें कि स्योहारा पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी का सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। 24 मिनट 41 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने नगर के विकास पर चर्चा की। इसी वीडियो में फैसल वारसी ने महाराष्ट्र के बाबा सिद्दीकी की हत्या पर गहरे दुख का इजहार किया। उनसे न मिल पाने पर भी मलाल जताया। उन्होंने बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र सरकार से मांग की। साथ ही वीडियो में कहा कि यदि सरकार उन्हें इजाजत दे तो वे 12 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई व उसके नेटवर्क को नेस्तानाबूद करने की हिम्मत रखते हैं। मगर, वे कानून के हाथों मजबूर हैं, परेशान हैं। कहा कि अगर कोई मौका मिला तो ऐसे लोगों को चंद घंटों में खत्म करा सकता हूं। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी इंसान की जिंदगी छीनने का अधिकार नहीं हैं। वहीं बाद में जब फैसल वारसी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो भी इस वीडियो में कहा, वह सही कहा है।

Check Also

बजट में रेलवे में सीनियर सिटीजन को झटका, ‘विकसित भारत’ में बुजुर्ग कहां ? सरकार की प्राथमिकताओं में यह मुद्दा नहीं

– रेल सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों की रियायत पर “नीति स्तर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES