Breaking News

कन्नौज में पुलिस थाना सकरावा एवं मेरठ में थाना लोहियानगर की स्थापना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्रान्तर्गत नवीन पुलिस थाना सकरावा तथा जनपद मेरठ के नवीन थाना लोहियानगर की स्थापना के आदेश निर्गत कर दिये गयेे है।
प्रमुख सचिव, गृह संजय प्रसाद ने बताया कि यह निर्णय इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे अधिक से अधिक आबादी की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त व सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

 

Check Also

यूपी के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों को मिले 3,567 नए शिक्षक और संस्था प्रधान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES