Breaking News

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने पहली तिमाही के लिए ईज 7.0 सुधार सूचकांक में दूसरा स्थान प्राप्त किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए ईज 7.0 सुधार सूचकांक में दूसरा सर्वश्रेष्ठ बैंक घोषित किया गया है। ईज 7.0 के तहत पाँच थीम पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कार्यनिष्पादन का आंकलन किया जाता है, जिसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया विकसित भारत की ओर बैंकिंग थीम के तहत शीर्ष पर रहा और ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता, प्रभावी जोखिम धोखाधड़ी प्रबंधन, संग्रह और वसूली, और उभरती बैंकिंग प्राथमिकताओं के लिए कर्मचारियों का विकास इन तीन थीम में प्रथम रनर अप का स्थान प्राप्त किया।
बेहतर पहुँच एवं सेवा उत्कृष्टता (ईज) वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सुधार एजेंडा के भाग के रूप में एक पहल है और यह अपने 7वें संस्करण के अंतर्गत है जो आर्थिक विकास ग्राहक प्रसन्नता, लचीली बैंकिंग पर केंद्रित है। पिछले कुछ वर्षों में सुधार पहलों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ईज सूचकांक में लगातार शीर्ष कार्यनिष्पादन के लिए मान्यता दी गई है।

Check Also

120 साल की विरासत के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाएगा इंडियन बैंक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चेन्नई। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और इंडियन बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *