Breaking News

कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज में रविवार को ‘लोलापलूजा कार्निवाल’ बाल-मेला मना

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज में रविवार को ‘लोलापलूजा कार्निवाल’ बाल-मेला मनाया गया। इस बाल-मेला के मुख्य अतिथि राजा आनन्द सिंह, अध्यक्ष ब्रिटिश इण्डियन एसोसिएशन थे। उन्होंने इस बाल मेला का उद्घाटन फीता काटकर किया। प्रबन्धसमिति के सदस्य कुँ0 मनीषवर्धन सिंह, प्रबन्धक, कुँ0 विनय कुमार सिंह, राय स्वरेश्वर बली, कुँ0 ध्यानपाल सिंह, वासुधेन्द्र प्रताप सिंह, अनुपमा ंिसह, प्रधानाचार्य यू0पी0 बोर्ड शाखा व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
      ‘लोलापलूजा कार्निवाल’ बाल-मेला में रंगारंग कार्यक्रम हुए। जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। श्लोक वाचन, नृत्य प्रतियोगिता, बेबी शो, फैंसी शो, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, मेंहदी आर्ट, मदर्स रैम्प वॉक एवं अन्य प्रतियोगिताओं में छात्रों एवं छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेबी शो कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप 75,000 रूपये, जिसमें प्रथम पुरस्कार 30000, द्वितीय पुरस्कार 25000 व तृतीय पुरस्कार 20000 रूपये अध्यक्ष, ब्रिटिश इण्डियन एसोशिएशन राजा आनन्द सिंह के द्वारा प्रदान किया गया। लकी ड्रा का आयोजन किया गया जिसमें प्रबन्धसमिति के सदस्यों व प्रधानाचार्य के द्वारा विभिन्न पुरस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम के अन्त में डॉ0 संगीता चैहान हेडमिस्ट्रेस ने धन्यवाद दिया।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *