Breaking News

इस्कॉन की जगन्नाथ वापसी रथ यात्रा स्थगित

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। इस्कॉन लखनऊ की जगन्नाथ वापसी रथ यात्रा अपरिहार्य कारणोंवश स्थगित कर दी गई है।
अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा इस्कॉन लखनऊ के भक्तों के साथ पहली बार 5 जुलाई को प्रस्तावित जगन्नाथ वापसी रथ यात्रा की व्यापक तैयारियां कई माह से की जा रही है, जो हेनीमैन चैराहा/ जयपुरिया कॉलेज से प्रारम्भ होकर अम्बेडकर चैराहा गोमती नगर, लखनऊ मे समापन किया जाना था। जिससे गोमती नगर, लखनऊ के भक्त भी उत्साहित होकर इसमें भाग ले सकें और आनंद की रस वर्षा मे सराबोर हो जाएं। परन्तु अपरिहार्य कारणोंवश जगन्नाथ वापसी रथ यात्रा की प्रशासनिक अनुमति जिला प्रशासन, लखनऊ द्वारा प्राप्त न हो पाने के कारण जगन्नाथ वापसी रथ यात्रा स्थगित की जाती है।

Check Also

भारतीय ज्ञान प्रणाली से दिव्यांगजन सशक्तीकरण पर मंथन, राष्ट्रीय सम्मेलन में समावेशी शिक्षा पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान और वैभव प्रकाश विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES