Breaking News

एससी/एसटी आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी का लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य नरेन्द्र खजूरी के प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला व अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र खजूरी ने भारत रत्न किसान मसीहा चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने उपस्थित पार्टी जनों को संबोधित करते जयन्त सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हित का कार्य करने एवं उनके साथ जहां भी अन्याय होगा वहां मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उनको न्याय दिलाने का कार्य करूंगा। रामाशीष राय ने कहा कि जिस तरह से चैधरी जयन्त सिंह ने एक सामान्य कार्यकर्ता को अनुसूचित जाति जनजाति का सदस्य बनाया है उससे सभी सामान्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढा है और उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी जाती है वह पूरी कर्मठता के साथ प्रदेश के किसानों, शोषितों वंचितों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के के साथ हमेशा खड़े नजर आते हैं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बधाई देते हुए कहा कि खजूरी जी हमारे दल के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में से एक हैं। इन्होंने आजीवन पार्टी संगठन मे अपना अतुलनीय योगदान दिया है। इन्होंने सदैव भारत रत्न चैधरी चरण सिंह की विचारधारा और राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को आगे बढ़ाने में हर संभव कार्य किया है।

Check Also

अपहरण और मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES