Breaking News

आईएमए लखनऊ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, डॉ. संजय सक्सेना ने संभाली कमान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को शाम चार बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं आईएमए लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ डॉ. नरेन्द्र अग्रवाल और वर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक दायित्व निभाने का आह्वान किया।
समारोह में डॉ. सरिता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि डॉ. मनोज कुमार अस्थाना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। नई कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संजय सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि आईएमए लखनऊ को नई ऊँचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता है। सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के सभी कार्यक्रम समय पर और प्रभावी ढंग से आयोजित किए जाएंगे।
शपथ ग्रहण में पूर्व अध्यक्ष डॉ. रमा श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर डॉ. संजय सक्सेना, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. मनोज कुमार अस्थाना, उपाध्यक्ष डॉ. प्रांजल अग्रवाल और डॉ. गुरमीत सिंह, वित्त सचिव डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव तथा संयुक्त सचिव डॉ. आलोक महेश्वरी शामिल हैं। कार्यकारिणी के अन्य सदस्य एवं परिषद सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Check Also

सपा में कई नेताओं और शिक्षकों का शामिल होना, 2027 में सत्ता परिवर्तन का संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES