Breaking News

नकली सोने का लालच देकर ज्वैलरी हड़पने वाला गिरोह बेनकाब, दंपती-बेटे समेत पांच गिरफ्तार

– पुलिस ने कुल 8 किलो 562 ग्राम पीली धातु बरामद की है. इसके साथ तीन लाख रुपये नकद भी मिले हैं. आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 10 कीपैड मोबाइल, नौ मोबाइल बैटरियां और छह स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं।
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
सहारनपुर। ग्रेटर नोएडा में नकली सोने को असली बताकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का बिसरख पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शुक्रवार को पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें दंपती और उनका बेटा भी शामिल हैं। आरोपितों के कब्जे से 8.562 किलो पीली धातु, तीन लाख रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन, नौ बैटरियां और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह के अनुसार, 10 जुलाई को फ्यूजन होम्स सोसाइटी की मार्केट में एक महिला को आरोपितों ने अपने जाल में फंसाया था। दो युवक उसके पास पहुंचे और बताया कि उनका मालिक नौकरी से निकाल चुका है और वे घर से काफी रुपये लेकर आए हैं। उन्होंने महिला को रकम बांटने का लालच दिया। विश्वास जीतने के लिए एक आरोपित ने अपनी सोने की अंगूठी देने की बात कही और बदले में महिला से ज्वैलरी मांगी। झांसे में आई महिला ने अपनी चेन और कानों के कुंडल दे दिए। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए।
शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम आरोपितों तक पहुंची और नेफोवा छठ घाट की ग्रीन बेल्ट से पांचों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फिरोजाबाद निवासी किशोर राय, विशाल राय, संजू राय, सेवा राम राय और मीना के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक किशोर राय, सेवा राम राय और मीना परिवार के सदस्य हैं। सभी शाहबेरी में किराये के मकान में रह रहे थे।
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह नकली सोने को असली बताकर लोगों को फंसाता था। आरोपित कागज की गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाकर उसे रुपयों से भरी गड्डी बताते और लोगों को लालच देते थे। इसके बाद भरोसे में आए लोगों से नकदी, सोना या ज्वैलरी लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने 5.224 किलो पीली धातु के मोतियों के दो गुच्छे और 3.338 किलो के सिक्के बरामद किए हैं। अब पुलिस आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड और पूर्व की ठगी की वारदातों की जांच कर रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।

Check Also

झाड़-फूंक के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म, तांत्रिक गिरफ्तार, समाज में बढ़ता अंधविश्वास का खतरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बांदा । उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में झाड़-फूंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES