Breaking News

सिंगापुर की कंपनियाँ यूपी में निवेश को लेकर उत्साहित: हाई कमिश्नर साइमन वोंग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसरों को लेकर सिंगापुर की कंपनियाँ उत्साहित हैं। भारत में सिंगापुर के हाई कमिश्नर श्री साइमन वोंग ने शुक्रवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय का दौरा किया और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) श्री दीपक कुमार से राज्य में निवेश सहयोग के विभिन्न संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की।
श्री वोंग ने कहा कि सिंगापुर, उत्तर प्रदेश में तीव्र औद्योगिक विकास, मजबूत अवस्थापना, व्यापार में सुगमता (Ease of Doing Business) और उत्कृष्ट कनेक्टिविटी के कारण निवेश को लेकर अत्यंत आशान्वित है। उन्होंने विशेष रूप से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर एयरपोर्ट) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र सिंगापुर के निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है।
उन्होंने बताया कि सिंगापुर की कई कंपनियाँ जेवर क्षेत्र में डेटा सेंटर, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहाल (एमआरओ), ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, फूड प्रोसेसिंग और लिथियम-आयन बैटरी निर्माण जैसी परियोजनाओं में निवेश करने की इच्छुक हैं। उनके अनुसार, जेवर एयरपोर्ट का तीव्र विकास इसे वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा है। औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार ने सिंगापुर की निवेश रुचि का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार सिंगापुर से होने वाले निवेश को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन देगी। उन्होंने यह भी कहा कि सिंगापुर हाई कमिशन राज्य के कुशल युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी सहयोग दे।
इस अवसर पर इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी तथा विदेशी निवेश प्रकोष्ठ के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Check Also

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगा पूरे प्रदेश के स्वाद का संगम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *