Breaking News

मौलाना कल्बे जवाद नक़वी को मिला पहला इमाम ख़ुमैनी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
तेहरान/लखनऊ। मजलिसे उलमा ए हिन्द के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नक़वी को ईरान में ‘पहला इमाम ख़ुमैनी (रह.) अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिंदुस्तान में इमाम ख़ुमैनी के विचारों और सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार तथा मकतबे इमाम ख़ुमैनी के प्रभावशाली संवाहक के रूप में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
तेहरान में आयोजित भव्य समारोह में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान और इमाम ख़ुमैनी के पोते हज्जतुल इस्लाम अक़ाए हसन ख़ुमैनी ने संयुक्त रूप से मौलाना कल्बे जवाद नक़वी को यह पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में ईरान की कई प्रमुख धार्मिक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। इस अवसर पर ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनई के सलाहकार हज्जतुल इस्लाम अयातुल्लाह मोहनसिन क़ुम्मी की उपस्थिति भी रही।
सम्मान प्राप्त करने के बाद मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने इसे अपने लिए गौरव और जिम्मेदारी का क्षण बताते हुए कहा कि यह पुरस्कार इमाम ख़ुमैनी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उनके प्रयासों को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनई, ईरान सरकार और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी शांति, इंसाफ और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहेंगे।

Check Also

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगा पूरे प्रदेश के स्वाद का संगम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *