Breaking News

सीएम योगी की बड़ी घोषणा, लघु व सीमांत किसानों को एलडीबी से 6 फीसदी ब्याज पर मिलेगा लोन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों के हित में एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) के माध्यम से लघु और सीमांत किसानों को अब मात्र छह प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था के तहत ब्याज में शेष हिस्से का भार राज्य सरकार वहन करेगी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत यह नई पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि एलडीबी से मिलने वाले ऋण पर ब्याज दर कम करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है, जिससे किसानों को सस्ता और सुलभ ऋण मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुविधा विशेष रूप से लघु और सीमांत किसानों के लिए है, ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों को बिना आर्थिक दबाव के पूरा कर सकें। सरकार का उद्देश्य किसानों को साहूकारों और ऊंची ब्याज दर वाले कर्ज से मुक्ति दिलाना है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आने वाले समय में सहकारी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इस घोषणा से प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है और कृषि क्षेत्र को नई गति मिलेगी।

Check Also

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियाद, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES