Breaking News

पीएम की सोच हमारा लक्ष्य, उनका विजन हमारा मिशन – स्वतंत्र देव सिंह

वेब वार्ता न्यूज़ एजेंसी अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 10 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच हमारा लक्ष्य है और उनका विजन ही हमारा मिशन। जल जीवन मिशन को यूपी की राज्य सरकार गति देने का कार्य कर रही है। हम प्रत्येक दिन 40 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दे रहे हैं। योजना से जहां एक तरफ नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं वहीं महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं। योजना से युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। यह बातें गुरुवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं। वे यहां पर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन और यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस फॉर प्रोजेक्ट सर्विस (यूनॉप्स) के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रैपिड एक्शन लर्निंग कार्यशाला का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
जल शक्ति मंत्री ने देश भर से आए प्रतिभागियों को यूपी में जल जीवन मिशन की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की घोषणा के समय जहां यूपी में मात्र 5 लाख (1.97 प्रतिशत) घरों में नल कनेक्शन थे। वहीं पिछले लगभग 4 वर्षों में अब तक हम 1 करोड़ 47 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचा चुके हैं।
’कार्यशाला में कार्ययोजना व रणनीति होगी साझा’ :
दो दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागियों को यूपी में जल जीवन मिशन के कार्यों, शत प्रतिशत सर्टिफाइड गांवों, एफटीके व तकीनीकी प्रशिक्षण की जानकारी मिलेगी। महिलाओं व युवाओं को मिलने वाले रोजगार, पानी समिति के कार्यों समेत बुंदेलखंड व विंध्य जैसे जनपदों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की रणनीति व कार्ययोजना के बारे में चर्चा होगी।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES