Breaking News

आबकारी विभाग ने देशी, विदेशी, बियर बार और माडल शाप में चलाया चेकिंग अभियान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के दृष्टिगत चलाए जा रहे आबकारी विभाग के विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक सेक्टर-3 द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर एवं प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर के साथ अपने सेक्टर अंतर्गत पॉलिटेक्निक, भूतनाथ, लेखराज मार्केट आदि स्थानों पर संचालित मदिरा दुकानों की सघन चेकिंग एवं दुकानों के आसपास तलाशी अभियान चलाया गया ।
आबकारी निरीक्षक सेक्टर-11 लखनऊ द्वारा सिकंदरपुर देशी, बियर, बंथरा मॉडल शॉप, बंथरा विदेशी, कटी बगिया देशी, विदेशी, बियर, हरौनी विदेशी दुकान का आकस्मिक निरीक्षण के साथ गोपनीय रूप से खरीदारी की गयी। शराब दुकानों के आस-पास और लखनऊ कानपुर रोड पर ढाबों की चेकिंग कर अवैध रूप से मदिरापान ना करने हेतु कड़ाई से निर्देश दिया गया| इसके साथ ही‌ दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में संचालित समस्त मदिरा दुकानों पर सतर्क निगरानी रखने हेतु सभी निरीक्षकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *