Breaking News

I.R.C.T.C. करेगा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, अंतरराष्ट्रीय/घरेलु हवाई यात्रा टूर पैकेजों का संचालन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। I.R.C.T.C. को रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने, पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अन्तर्राट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।
बताते चलें कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (I.R.C.T.C.) भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अन्तर्गत एक केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जिनकी योजनाओं में माह दिसंबर मे गोरखपुर से दक्षिण भारत यात्रा-रामेश्वरम्, मदुरई (मीनाक्षी मन्दिर), कन्याकुमारी, तिरूपति (बाला जी, पदमावती मन्दिर एवं श्री कालाहस्ति) एवं कुरूनूल (मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग), जनवरी में योग नगरी ऋषिकेश से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा (ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग), फरवरी में आगरा से पूरी गंगासागर यात्रा (बैद्यनाथ, गया, पुरी, कोणार्क, गंगासागर, कोलकाता, वाराणसी और अयोध्या), मार्च में योग नगरी ऋषिकेश से दक्षिण भारत यात्रा-रामेश्वरम मदुरई (मीनाक्षी मन्दिर) कन्याकुमारी, तिरूपति (बाला जी, पदमावती मन्दिर एवं श्री कालाहस्ति) एवं कुरूनूल (मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग) एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पैकेज टूर में लखनऊ से वियतनाम (क्रूज सहित), सिंगापुर मलेशिया, थाईलैंड, दुबई, जापान एवं बाली के लिये अंतरराष्ट्रीय हवाई टूर पैकेज एवं घरेलु हवाई यात्रा पैकेज टूर में लखनऊ से राजस्थान, अंडमान, पुरी, केरल, तिरुपति, जगन्नाथ पुरी, द्वारका, सोमनाथ, उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं कच्छ के लिये घरेलु हवाई टूर पैकेज आगामी माह में प्रस्तावित है।
रेल टूर पैकेज में आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा माता वैष्णोदेवी, शिरडी, चंडीगढ, शिमला, रामेश्वरम, मदुरै, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी अहमदाबाद, कामाख्या, शिलांग, नैनीताल, वाराणसी, सारनाथ, जयपुर, पुष्कर,जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, अयोध्या, पुणे, भीमाशंकर, लोनावाला, द्वारकाधीश एवं द्वारका नागेश्वर धाम के लिए रेगुलर ट्रेन में कन्फर्म टिकट के साथ से रेल टूर पैकेज उपलब्ध है।
उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं I.R.C.T.C. की बेवसाइट www.irctctourism.com ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

Check Also

लखनऊ में यूपी-बिहार के बीच बस सेवाओं के विस्तार पर बनी सहमति, नए हाईवे पर तय होंगे नए मार्ग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES