Breaking News

अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर निरंतर करें कड़ी कार्रवाईः मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान एक-एक कर सभी प्रार्थियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ निरंतर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों, राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपदों में भी जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई करें।

जनता दर्शन में अवैध कब्जे से जुड़े कई प्रकरण सामने आए। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों को सुनकर तत्काल जांच के आदेश दिए और कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निस्तारण करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। कार्यक्रम के दौरान एक महिला अपने बच्चे के साथ मुख्यमंत्री के पास पहुंची, जिनके बच्चे का केजीएमयू में इलाज चल रहा है। महिला ने आर्थिक सहायता की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 25 करोड़ लोग उनका परिवार हैं और धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

जनता दर्शन में बच्चों की मौजूदगी भी रही। एक बच्ची ने मुख्यमंत्री को सैल्यूट किया तो उन्होंने उसे आशीर्वाद देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत की, उन्हें चॉकलेट दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एक अन्य बच्ची ने कविता सुनाई, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने उसकी सराहना की और शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES