Breaking News

गांधी जयंती पर आरएलडी व्यापार प्रकोष्ठ ने प्रदेश को शराब मुक्त करने का संकल्प लिया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 2 अक्टूबर। महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल व शराबबंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुर्तुजा अली ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को फूल चढ़ाकर उत्तर प्रदेश को शराब मुक्त करने का संकल्प लिया।
श्री अग्रवाल ने कहा की महात्मा गांधी के आदर्शों को सही मायने में अगर आगे लेकर जाना है तो उत्तर प्रदेश में शराब बंद कर देनी चाहिए क्योंकि महात्मा गांधी ने हमेशा शराब का विरोध किया था व हमारा संविधान भी कहता है की मादक पदार्थ की बिक्री सरकार को नहीं करनी चाहिए। यह हमारे युवा पीढ़ी के लिए घातक है वह सरकार निरंतर रेवेन्यू के नाम पर इस तरीके के कारोबारों को बढ़ावा दे रही है जिससे युवा घूम रहा हो रहे हैं व अपना मार्ग को रहे हैं।
श्री मुर्तुजा ने कहा कि हम निरंतर संघर्ष कर रहे हैं पर सरकार हमारी बातों को नहीं सुन रही। सरकार चाहती है कि युवा मदमस्त रहे ताकि अपने हक को ना मांग पाएं। किसी भी धर्म में शराब को जायज नहीं ठहराया गया है। ऐसी स्थिति में भाजपा की सरकार बात तो संस्कारों की करती है पर उसका आचरण उसकी बातों के विपरीत है।
इस मौके पर शराबबंदी संघर्ष समिति व राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Check Also

4 मई से फिर आंधी और बारिश का दौर

– गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, 40 किमी रफ्तार से चली आंधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES