Breaking News

भारत सरकार के 11 साल समाज के सभी वर्गो के लिए समर्पित रहे – केशव प्रसाद मौर्य

– मोदी सरकार की 11वर्ष की यात्रा ऐतिहासिक व अतुलनीय रही है – केशव प्रसाद मौर्य
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के नेतृत्व मे चल रही सरकार के 11 साल गरीबो, किसानों, महिलाओ, नौजवानों व समाज के सभी वर्गो के हितो के लिए समर्पित रहे हैं। मोदी के विज़नरी नेतृत्व मे हर क्षेत्र मे बहुत ही उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य हुये हैं। उप मुख्यमंत्री नवाबगंज मे विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण कार्यक्रम को लखनऊ से वर्चुवली सम्बोधित कर रहे थे।
उन्नाव के नवाबगंज मे विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण कार्यक्रम को बुधवार को वर्चुवली सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्नाव कलम व तलवार की धनी धरती है। 11 साल का कालखंड भारत के लिए परिवर्तनकारी रहा है। यह एक ऐसे भारत की यात्रा रही है, जो आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। कहा कि देश मे जिन लोगो के कच्चे व फूस के मकान थे, उन्हे पक्के मकान दिये गये हैं। जिन्हें अभी नहीं मिल पाये है, उन्हें देने की तैयारी है। गरीबों को फ्री मे राशन मिल रहा है। सरकार का खजाना वंचितो व गरीबों के लिये खुला हुआ है। कानून व्यवस्था चुस्त -दुरूस्त है। आपरेशन सिन्दूर से आतंकी ठिकानांे को नेस्तनाबूत किया गया है। भारत आतंकवाद, नक्शलवाद कतई बर्दास्त नही करेगा। डबल इन्जन सरकार सबका साथ -सबका विकास के मूल मन्त्र के साथ चल रही है। मोदी के नेतृत्व मे दुनिया को दिशा भारत ही दे सकता है। भारत तकनीक क्षेत्र मे भी अग्रणी है, वैश्विक मंच पर मजबूत उपस्थिति रखता है और अपने नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।उन्होंने डबल इन्जन सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनोपयोगी व जन कल्याणकारी योजनाओं व सोशल सेक्टर की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Check Also

समर्पण और सादगी की मिसाल थे आलम बदी, जनसेवा के आगे आयु नहीं रखती मायने: मुख्यमंत्री योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES