Breaking News

अखिलेश यादव ने उत्कर्ष प्रदर्शन करने वालों का हौसला बढ़ाया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। सपा प्रमुख से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वालों ने भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अखिलेश यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सपा मुख्यालय पर बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वालों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट करने वालों में गाजीपुर के आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप के प्रतिभागी अमन यादव अपने साथियों डॉ. मान सिंह यादव और त्रिलोकी यादव, प्रतापगढ़ के कद में काफी लम्बे धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, जिनकी 8.1 इंच लम्बाई है, इटावा से लखनऊ पैदल चलकर पहुंचे अलियापुर जनपद इटावा से डॉ. पंकज कुमार छह साथियों के साथ। डॉ. पंकज ने बताया कि उन्होंने अपनी पैदल यात्रा पीडीए के मिशन की कामयाबी के लिए की है।
मेजा प्रयागराज के छोटे बच्चे रजनीकांत द्वारा स्वप्रेरणा से कुंभ के दौरान गंदगी की सफाई करने के लिए वहां के जिलाधिकारी ने भी सराहना की है। श्री यादव ने प्रयागराज के डीपीएस स्कूल में उसकी पढ़ाई की व्यवस्था की है। अखिलेश यादव से रजनीकांत के साथ उसके पिता रजनीकांत देवा भी थे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES