Breaking News

लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के भंडारे में श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवे मंगलवार को लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा यूपी प्रेस क्लब में बजरंगबली भगवान एवं श्री राम पूजन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब में भंडारा प्रसाद वितरण एवं भंडारे के कार्यक्रम में यूपी विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राकेश सचान, संजय निशाद, दयाशंकर सिंह, दिनेश प्रताप सिंह एवं राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, दानिश आजाद, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चैहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे, प्रमुख सचिव विधाई जे पी सिंह, पीसीएस संघ के संरक्षक बाबा हरदेव सिंह, राजकुमार शर्मा विशेष सचिव ऊर्जा, सुनील कुमार वर्मा निदेशक रेशम, रविंद्र सिंह विशेष सचिव कृषि, अपर निदेशक सूचना अंशुमान राम त्रिपाठी, चेयरमैन इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स यूपी मुकेश बहादुर सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, पीके द्विवेदी, दिलीप अग्निहोत्री सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चैधरी, श्रीमती जूही सिंह, सोनू यादव, अरविंद सिंह गोप, राष्ट्रीय लोक दल के अनिल दुबे, रोहित अग्रवाल, मनोज सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, कांग्रेस पार्टी के अंशु अवस्थी, अमरनाथ अग्रवाल, ओंकार सिंह, वीरेंद्र मदान सहित राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी पत्रकारों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आगंतुकों का स्वागत यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, महामंत्री देवराज सिंह, लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष शिव शरण सिंह व महामंत्री विश्वदेव राव ने किया।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES