Breaking News

राम लला पर किसी का एकाधिकार नहीं- अविनाश पाण्डेय

– भगवान राम के नाम पर राजनीती कर रही है भाजपा – अजय राय
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। मकर संक्रांति के अवसर पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधित्व मंडल भगवान रामलला के दर्शन करने अयोध्या धाम पहुंचा। प्रतिनिधित्व मंडल में उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, सत्यनारायण पटेल, सांसद दीपेंद्र हुड्डा तथा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत शामिल रही।
प्रदेश कांग्रेेस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या की यात्रा के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से अर्चार्यों द्वारा शंख ध्वनि के बीच वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा पाठ कर जनपद अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। जिस दौरान प्रदेश महासचिव तनुज पुनिया द्वारा बाराबंकी तथा फैजाबाद में जिला कांग्रेस कमेटी अयोध्या के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा जगहों-जगहों पर राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उ0प्र0 प्रतिनिधित्व मंडल के सदस्यों का स्वागत किया गया।
प्रवक्ता पुनीत पाठक ने बताया कि अयोध्या पहुंचते ही सर्वप्रथम प्रतिनिधित्व मंडल के सदस्यो ने रामलला की पावन भूमि अयोध्या धाम के नया घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर बाबा नागेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की जिस दौरान नया घाट पर पंडा समाज ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किये। इसके पश्चात हनुमानगढ़ी में माथा टेककर महावीर बजरंग बली हनुमान जी की आराधना की। इसी दौरान मणिराम दास ने अविनाश पाण्डेय एवं अजय राय को उपहार स्वरूप मारूतिनन्दन का प्रिय शस्त्र गदा भेंट किया। तद्पश्चात प्रतिनिधित्व मंडल ने अयोध्या धाम में राम जन्मभूमि पहुंचकर श्री राम लाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और रामजन्म भूमी मंदिर के मुख्य पुजारी पूज्य सत्येंद्र दास से मिलकर उनका आर्शीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, अभय दुबे, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, सतीश अजमानी, विवेक बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, दिनेश कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, आलोक प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश महासचिव मनोज गौतम, मुकेश सिंह चौहान, जयकरन वर्मा, तनुज पुनिया, सच्चिदानंद पाण्डेय, बिजेंद्र मिश्रा, करमचंद बिंद, अंशु अवस्थी, प्रियंका गुप्ता, अनिल यादव, प्रदीप सिंह, सचिन रावत, सुधांशु बाजपेई, राजकुमार मौर्या, पंखुड़ी पाठक, दानिश अली, कैप्टन बंशीधर मिश्रा, नितिन मिश्रा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, गौरव तिवारी बीरु, डॉ महेंद्र, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, डॉ0 जियाराम वर्मा, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव समेत कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Check Also

images

पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का ईनामी स्वर्णाभूषण सहित गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा बाराबंकी। थाना बड्डूपुर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES