Breaking News

उपमुख्यमंत्री ने लोनिवि में नवनियुक्त विधि अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 नवम्बर| उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में विधि अधिकारियों की नियुक्ति से लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रकार के मुकदमों की पैरवी करने में आसानी होगी| काफी समय से लोक निर्माण विभाग को विधि अधिकारियों की आवश्यकता थी जो सरकार के प्रयासों से पूरी हो गई है।
केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग में नवनियुक्त 17 विधि अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नवनियुक्त विधि अधिकारी अपने दायित्वों व कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें और विभाग के मुकदमों /वादों के निस्तारण में न्यायालयों में विभाग का पक्ष पूरी प्रबलता व क्षमता के साथ रखें। उन्होंने कहा कि विधि अधिकारियों के न होने से विभागीय अधिकारियों को अदालती कार्यों में लगना पड़ता था, जिससे तकनीकी कार्य प्रभावित होते थे।
प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण ने विधि अधिकारियों के उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और आशा व्यक्त की ,कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और विभाग को आगे ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
इस अवसर पर सचिव, लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा, प्रमुख अभियंता अरविंद श्रीवास्तव सेतु निगम के प्रबंध निदेशक योगेश पवार निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक एस पी सिंघल मुख्य अभियंता अशोक कनौजिया, मुख्य अभियंता अशोक अग्रवाल, मुख्य अभियंता संजय श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Check Also

4 मई से फिर आंधी और बारिश का दौर

– गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, 40 किमी रफ्तार से चली आंधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES