Breaking News

सपा विधायक सुभाष पासी सपा छोड़ भाजपाई हुए, स्वतंत्र देव सिंह ने कराई सदस्यता

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 नवम्बर| सपा विधायक सुभाष पासी एवं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती रीना पासी ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष ने गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी एवं श्रीमती रीना पासी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से भारतीय जनता पार्टी और भी मजबूत होगी। श्री सिंह ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव तुष्टीकरण के चलते ऐसा बोल जाते हैं, जिससे देश को नुकसान उठाना पड़ता है।
श्री सिंह ने कहा जिन लोगों ने हंसते-हंसते फांसी का फंदा चुन लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ ही राष्ट्र व समाज के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, सपा प्रमुख ने ऐसे सभी राष्ट्र भक्तों का अपमान किया है। श्री सिंह ने कहा जिस मोहम्मद अली जिन्ना ने देश के बंटवारे की नींव रखी, उस जिन्ना को अखिलेश यादव ने महान बताया और उसकी तुलना राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल से की है। आखिर अखिलेश यादव तुष्टीकरण के चलते देश को किस रास्ते पर ले जाना चाहते हैं ?
इस दौरान प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला तथा दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ‘ भी उपस्थित रहे।

Check Also

गीता रसामृतम-2: आज से इस्कॉन में दो दिवसीय ज्ञान महोत्सव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा 24 एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *