Breaking News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में ध्वजारोहण व संविधान संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार
लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय, लखनऊ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सालय की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को संविधान के प्रति संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेश चंद्र पांडेय एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. आर. सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने संविधान और गणतंत्र के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए चिकित्सा कर्मियों से रोगियों की सेवा में शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष दुबे, श्री विवेकानंद, श्री आनंद सिंह, श्री वैभव शुक्ला तथा श्री विवेक तिवारी ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। इस दौरान देश के शहीदों को नमन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन चीफ फार्मेसिस्ट सुनील यादव द्वारा किया गया।

Check Also

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत जल्द होगी ध्वस्त, एलडीए के अल्टीमेटम के बचे पांच दिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES