Breaking News

ज्वेलर्स को गोलीमार भागे डकैत, खाली की तिजोरी, बाजार में आक्रोष, RSM ने किया खुलाषे व बरामदगी की मांग

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार
गोपालगंज (बिहार)। गोपालगंज के कुचायकोट थाना अंतर्गत सासामुसा बाजार में सोनी ज्वेलर्स की दुकान पर असलहों से लैस डकैतों ने दिनदहाड़े डकैती की, डकैतों ने दुकानदार को गन पॉइंट पर लेकर तिजोरी खाली किया। इस दौरान डकैतों ने दुकानदार को गोलीमार कर घायल कर दिया।
बताते चलें कि सासामुसा बाजार स्थित मां सोनी ज्वेलर्स की दुकान पर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लुटेरों ने लूट को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान मालिक मुन्ना सोनी की गैरमौजूदगी में उनके बेटे दुकान पर बैठे हुए थे तभी उक्त चारों लुटेरे दुकानदार को गन पॉइंट पर लेकर तिजोरी का सारा माल लूट कर अपनी दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर चारों लुटेरे हाथ में असलहा लहराते हुए एवं फायर करते हुए भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर जुटे भीड़ को देखकर लुटेरे जल्दी-जल्दी मौके से भाग निकले। दिनदहाड़े डकैती की इस घटना से सासामुसा बाजार के व्यापारियों में काफी दहषत व आक्रोश है।
देखने वाली बात है कि सासामुसा के व्यापारी पिछले काफी दिनों से प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे थे, किंतु षासन प्रषासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अब इस घटना के बाद व्यापारियों में काफी आक्रोश है।
बिहार के सिवान जिला के स्वर्णकार जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सोनी ने गोपालगंज जिला प्रशासन से इस मामले की खुलासा जल्द से जल्द करने की मांग की है तथा दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर दंड देने तथा लूटे गए जेवरों की बरामदगी की मांग की है।
स्वर्णकार जाति के अग्रणी संगठन राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच (RSM) के अध्यक्ष मणिलाल वर्मा, महामं़त्री अजय कुमार स्वर्णकार, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि मोहन वर्मा एवं प्रदेश महासचिव मोहन वर्मा, सचिव ठाकुर सोनी सहित संगठन ने इस लूट के खुलासा करने तथा पुरे माल रिकवरी की बिहार के गोपालगंज जिला के पुलिस अधीक्षक से मांग की है।

Check Also

PRASHAD योजना से तीर्थ स्थलों का विकास, धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गुवाहाटी। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *