Breaking News

रामनवमी पर अयोध्या स्वागत को तैयार, राम मंदिर में दिव्य सजावट, पहुंच सकते हैं 50 लाख श्रद्धालु

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट ने X पर मंदिर की सजावट की तस्वीर जारी की है। वाकई मंदिर की सजावट मनमोहक और अद्भुत है जो श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। राम मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से भव्य और दिव्य तरीके से सजाया गया है। अयोध्या में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। राम जन्मभूमि के मुख्य द्वार को विशेष रूप से हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर सजाया गया, जहां भक्त भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। रामनवमी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को राम नवमी को लेकर रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। इस अलौकिक दृश्य को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। हिंदू नववर्ष और राम नवमी के उपलक्ष्य में राम जन्मभूमि का मुख्य द्वार बेहद आकर्षक रूप में सजाया गया है। श्रद्धालु जो भक्ति में लीन होकर भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। मंदिर का गर्भगृह इस आयोजन का मुख्य आकर्षण है, जहां भगवान श्रीराम विराजमान हैं। भगवान के सिंहासन को विशेष रूप से भव्य और मनमोहक रूप दिया गया है। पूरे अयोध्या शहर को भी दिव्य और भव्य रूप से सजाया गया हैं। सड़कों पर चमचमाते सूर्य स्तंभ, साफ-सुथरी चैड़ी सड़कें, स्वच्छ और निर्मल सरयू नदी के तट, राम की पैड़ी की अलौकिक छटा- यह सब मिलकर नगरी को अद्वितीय बना रहे हैं। पूरा शहर सजा हुआ है, सभी में राम जन्मोत्सव का उल्लास है।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES