Breaking News

समाज सेवा में अनुकरणीय योगदान पर दो चिकित्सकों को मानद डॉक्टरेट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित भुवनेश्वर नगर कॉलोनी में बुधवार को समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित गरिमामय समारोह में चिकित्सक एवं सक्रिय समाजसेवी डॉ. विवेक कुमार सिंह और डॉ. कोमल सिंह को रियल मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव द्वारा मानद डॉक्टरेट उपाधि और शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने दोनों चिकित्सकों की सेवाभाव, चिकित्सा के साथ सामाजिक क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता और मानव कल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की।
इंटरनेशनल डे ऑफ पीस के अवसर पर ओपन यूनिवर्सिटी (इंडिया) तथा ईस्ट-वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, फ्लोरिडा, यूएसए द्वारा यह मानद उपाधि प्रदान की गई, जो समाज में शांति, सहिष्णुता और मानवीय सहयोग को बढ़ावा देने के मूल उद्देश्यों से प्रेरित है। फाउंडेशन की ओर से इसे उन प्रयासों के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है, जिनसे स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवा के साथ सामाजिक उत्थान को एक सार्थक दिशा मिली।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कैलाश सिंह ‘विकास’, पत्रकार अरविंद विश्वकर्मा, अमित कुमार पांडेय, समाजसेवी अंजनी कुमार सिंह और अंजनी कुमार के साथ सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों द्वारा समाजसेवा में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाना समाज के लिए प्रेरणादायक है और यह सम्मान उस पर विश्वास की मुहर है। मंच से यह भी बताया गया कि दोनों चिकित्सकों ने आपदा राहत, गरीबों को निःशुल्क इलाज, सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों और शांति-आधारित सामाजिक पहलों में अग्रणी भूमिका निभाई है। उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ इस सम्मान को नई पीढ़ी हेतु मिसाल बताया।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES