Breaking News

कांशीराम जयंती : बहुजन समाज अपनी ताकत पहचानकर सत्ता हासिल करें – मायावती

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ श्रद्धांजलि देते हुए उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और बहुजन समाज से अपनी ताकत पहचानकर सत्ता हासिल करने का आह्वान किया। मायावती ने कहा कि यूपी की जनता जानती है कि बीएसपी का आयरन लेडी नेतृत्व कथनी में कम व करनी में ज्यादा विश्वास रखता है।
बसपा सुप्रीमो ने ‘एक्स’ पर देशभर के बसपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए उनसे कांशीराम के सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के आंदोलन को मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, पिछड़ेपन, जातिवाद, सांप्रदायिक हिंसा जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए उन्हें अपने वोट की ताकत समझनी होगी। उन्हें सत्ता की चाबी खुद हासिल करनी होगी। यही कांशीराम का संदेश है।
बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि बहुजन समाज को तनावव त्रस्त जीवन से मुक्ति के लिए अपने कीमती वोट की ताकत को समझकर अपना उद्धार स्वयं करने योग्य बनने हेतु सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करना जरूरी है, यही आज के दिन का उच्च संदेश है। गौरतलब है कि कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को हुआ था। कांशीराम ने 14 अप्रैल 1984 को बहुजन समाज पार्टी का गठन किया था।

Check Also

विराज सागर दास ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES