Breaking News

भीषण गर्मी से बढ़ा आंखों का संक्रमण, 25 फीसदी तक बढ़े मरीज

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। जैसे-जैसे सूरज का तापमान बढ़ रहा है वैसे वैसे अस्पतालों की ओपीडी में नेत्र रोग के मरीजों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है।
अभी तो गर्मी की शुरुआत हुई है और इस भीषण गर्मी में तापमान 43 डिग्रीधारी से ऊपर जा रहा है, तापमान बढ़ने से आंखों में संक्रमण रोग भी बढ़ रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में 25 फीसदी तक मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।
बताते चलें कि 40 डिग्री से अधिक तापमान में कंजक्टिवाइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है। एसे मौके पर आंखों के संक्रमण से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती है, जैसे कि धूप में चश्मा लगाना, संक्रमण होने पर अपनी तौलिया और कपड़े को किसी से शेयर ना करना, आंखों को बार-बार छूने से बचाना, हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहना जिससे संक्रमण दूसरों में ना फैले।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *