Breaking News

जालौन में पचनदा मार्ग के चौड़ीकरण हेतु वित्तीय स्वीकृत – केशव प्रसाद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 17 नवम्बर। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में प्रमुख/अन्य जिला मार्ग के सुदृढ़ीकरण/चौड़ीकरण योजनान्तर्गत जनपद जालौन में पचनदा मार्ग (ऊमरी- पतराही- जगम्मनपुर से कंजौसा चै0 27.700 से 31.200 + 200 मी0 कंजौसा एप्रोच) (अ0जि0मा0) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 14 करोड़ 81 लाख 40 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान की गयी है। इस कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 में रू0 03 करोड़ 70 लाख की धनराशि अवमुक्त भी की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय एवं परियोजना को ससमय पूर्ण किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Check Also

मुख्यमंत्री का आपदा प्रभावितों को हर सम्भव मदद व राहत समय से उपलब्ध कराने का निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A