Breaking News

चैथे चरण के लिए आई.टी.आई. प्रवेश प्रक्रिया शुरू

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (I.T.I.) में सत्र 2024 के चैथे चरण के प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पिछले तीन चरणों में चयनित और प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को अब नवीन विकल्प पंजीकृत कराने का अवसर दिया जा रहा है। साथ ही, नए अभ्यर्थियों से भी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। तृतीय चरण में समाप्त होने के बाद रिक्त सीटों की जानकारी परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग व अधिशासी निदेशक, एससीवीटी, उत्तर प्रदेश अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया 11 सितंबर 2024 से शुरू होकर 15 सितंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक चलेगी। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे संस्थानों में रिक्त सीटों की जानकारी सार्वजनिक सूचना पट पर प्रदर्शित करें। अधिक जानकारी के लिए परिषद की वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाएं या संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से संपर्क करें।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *