– बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर है, इनका ख्याल रखना हमारी ज़िम्मेदारी है – श्याम सुन्दर वर्मा
वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ एस एन भारद्वाज
संतकबीरनगर/नवम्बर। समय कब बीत जाता है पता ही नहीं चलता, खलीलाबाद की गलियों में घूमने वाला एक बालक कब बड़ा होकर क्षेत्र की सेवा में जुट जाता है पता ही नहीं चलता।
क्षेत्र में कहीं भी कोई समस्या हो, किसी भी के घर कोई दुःख सुख हो, कोरोना काल हो या जनता दर्शन लगा कर जन समस्या को सिन कर उनकी समस्या का निवारण करना हो, चाहे बुजुर्गों की सेवा हो या रोग पीड़ितों के इलाज की समस्या हो, यहाँ तक की अगर पार्टी के कार्य से क्षेत्र से बाहर भी जाना पड़े तो भी मोबाइल के जरिये क्षेत्र की जनता से जुड़े रह कर उनकी समस्या का निवारण करना हो तो बस एक नाम क्षेत्र में सुनाई पड़ता है,
जी हाँ हम बात कर रहे है नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा की। जब हमारे संवाददाता ने क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया तो अद्भुत अनुभव करने को मिला , लोगों ने कहा समाज सेवा कब इनकी आदत बन गयी पता ही नहीं चला।
दीयों और उल्लास के पर्व दीपावली पर जहा लोग अपने घरों में अपने परिवार की बीच में मनोरंजन करते है वहीँ खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम सुन्दर वर्मा दीपावली पर्व मनाने हेतु वृद्धाआश्रम पहुँचे और वहां निवास कर रहे वृद्धजनों के बीच मिठाई और वस्त्र वितरित किया और उनके साथ खुशियां बाँटी।
इस अवसर पर दुर्गा पाण्डेय,अरविंद पाण्डेय अश्वनी चौरसिया, एस. पी चौधरी, सतपाल, रामचन्द्र, अनूप चौरसिया रविंद्र यादव, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
इसके पूर्व नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे दीपावली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचकर कार्यक्रम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों और प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका भी उत्साहबर्धन किया।