Breaking News

मुख्यमंत्री ने ‘मिशन महिला सारथी’ का शुभारम्भ किया, 51 साधारण बी0एस0-टप् बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
अयोध्या 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। देश व प्रदेश में जगत जननी मां भगवती के आठवें रूप महागौरी की पूजा और अनुष्ठान किया जा रहा है। आज महाष्टमी की तिथि पर ‘मिशन शक्ति’ के क्रम में ‘मिशन महिला सारथी’ का शुभारम्भ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने 51 साधारण बी0एस0-टप् बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा ‘मिशन महिला सारथी’ के प्रतीक का अनावरण किया। यहां से 51 बसें प्रदेश की अलग-अलग जगहों के लिए जाएंगी। इन बसों की चालक और परिचालक महिलाएं हैं। परिवहन निगम की बसों में चालकों और परिचालकों के रूप में महिलाओं का होना गर्व की बात है। अब बेटियां फाइटर पायलट भी बन चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रदेश शासन की विभिन्न सेवाओं में डेढ़ लाख से अधिक बहन-बेटियों को नियुक्ति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रदेश में परिवहन की रीढ़ माना जाता है। परिवहन निगम की पहली बस मई 1947 में चलाई गई थी। परिवहन निगम ने तब से एक लम्बी दूरी तय की है। पहले परिवहन निगम, परिवहन का एकमात्र साधन होता था। प्रदेश में अब बस स्टेशन भी एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे। इस पर कार्य प्रारम्भ हो चुका है। नई तकनीकों को अपनाने का कार्य किया जा रहा है। कुम्भ-2025 के दृष्टिगत अधिक संख्या में बसों का क्रय किया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रिक बसें भी सम्मिलित होंगी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रमुख सचिव परिवहन एल0 वेंकटेश्वर लू, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने ऋषभनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में दर्शन- पूजन किया तथा साध्वी ज्ञानमती माता से भेंट की। उन्होंने सिद्ध पीठ छोटी देवकाली मन्दिर में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने मणिरामदास की छावनी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी भेंट की।

Check Also

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारअयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES