Breaking News

रविवार को राजधानी में तीन डायवर्जन, हजरतगंज समेत कई रास्तों पर नो-एंट्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। रविवार को राजधानी की सड़कों पर निकलने से पहले यातायात व्यवस्था जरूर देख लें। शहर में एक साथ तीन प्रमुख कार्यक्रमों के कारण अलग-अलग समय पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। सुबह नौ बजे कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। शाम चार बजे सीएसआई क्लब में श्रद्धांजलि सभा होगी। इसके अलावा काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर कार्यक्रम के चलते काकोरी क्षेत्र में भी यातायात बदला रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
सुबह के कार्यक्रम के दौरान समतामूलक चौराहा, 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन ग्रीन कॉरिडोर, ताज अंडरपास, पिपराघाट और जी-20 तिराहा होकर जा सकेंगे। सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल से आने वाले वाहनों को भी समतामूलक चौराहा और ग्रीन कॉरिडोर का रास्ता अपनाना होगा। 1090 चौराहे से गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट की ओर जाने वाले वाहन पीएनटी तिराहा, बैकुंठधाम या चिरैयाझील होकर निकलेंगे।
रॉयल होटल चौराहा से हजरतगंज के बीच यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहन सिसेंडी तिराहा, एनेक्सी तिराहा, लालबत्ती चौराहा, अशोकलाट या कैसरबाग होकर जा सकेंगे। गोल्फ क्लब से पार्क रोड होते हुए हजरतगंज तक भी सामान्य यातायात बंद रहेगा। सिविल अस्पताल जाने वाले वाहन जियामऊ मोड़ से डीजीपी आवास तिराहा होकर जाएंगे।
अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा, वाल्मीकी तिराहा और सुभाष चौराहा से हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहनों को डनलप तिराहा, सिकंदरबाग, अशोकलाट या ग्रीन कॉरिडोर का रास्ता अपनाना होगा।
सुबह 10 बजे से काकोरी क्षेत्र में भी यातायात बदलेगा। छनदोइया चौराहे से मछली मंडी और अंधा की चौकी की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। हरदोई की ओर जाने के लिए अवंतीबाई चौराहा और जेहटा रोड का प्रयोग करना होगा। बंदरियाबाग, डीएसओ और हजरतगंज से आने वाले वाहनों को लालबत्ती, सिसेंडी, पार्क रोड या गोल्फ क्लब के वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *